सर्वसमाज जनसेवक संगठन सेवानिवृत्त होमगार्ड के हितों को लेकर सीएम को ज्ञापन देगा

Join Us

होमगार्ड सेवानिवृत्त जवानों की संभागीय बैठक हुई सम्पन्न।

नर्मदापुुरम। नर्मदापुरम विगत दिवस सर्व समाज जनसेवक रजिस्टर संगठन नर्मदापुरम इकाई के तत्वावधान में सर्व समाज के सेवानिवृत्त होमगार्ड सैनिक परिवार नर्मदापुरम संभाग की संभागीय बैठक नेहरु पार्क में संगठन के संभागीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्ररजीत सिंह लोकसभा प्रभारी नंदकिशोर यादव लोकसभा अध्यक्ष बद्री प्रसाद कौरव संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष ओण्पी रावत अकरम खान सचिव ओण्पी मालवी महेश वर्मा अध्यक्ष मजदूर संघ सहित अन्य सदस्य शामिल हुए बैठक की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन अर्चन के साथ हुई। उसके बाद जवानों द्वारा अपनी 35.40 वर्ष की सेवाओं उपरांत विभाग द्वारा की गई उपेक्षाओं को खुले मंच के माध्यम से संगठन को अवगत कराया। बैठक को मोबाइल फोन के जरिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल यादव ने संबोधित किया उन्होंने कहा हमारा संगठन हमेशा आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। आपकी न्यायोचित मांगों को शासन के बीच की कड़ी बनकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से चर्चा कर पूरा कराने का प्रयास करेंगे। जवान ललित मोहन यादव ने बताया अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में अरुण दीक्षित ने कहा यदि जवानों की न्यायोचित मांगों को समय रहते पूरा नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से जन आंदोलन किया जाएगा। बैठक में जवान प्रेम भारती हरिशंकर कपोले रामगोविन्द यादव भीम सींग शीतल पुरी यशवंत सिंह उम्मेदसिंह देवीसिंह पटेल भागवत सिंह सुंदर लाल रामेश्वर मिश्रा गयाप्रसाद हरीश पांडे रामनाथ वर्मा बद्रीदास कन्हैया लाल खूबचंद कंछेदी मेहरा लखन चैन सिंह राम केदार तुलसीराम रमेश भाई सियाराम जयराम मनोहर यादव सहित अन्य जवान विशेष रूप से उपस्थित रहे बैठक का समापन जन.गण.मन अधिनायक राष्ट्रगान भारत माता की जय उद्घोषों के साथ किया गया।

Previous articleतीन दिवसीय गुरूकुल महोत्सव में देश भर से आएंगे वैदिक विद्वान
Next articleसमाजसेवी विनय मराठी का आकस्मिक निधन