तीन दिवसीय गुरूकुल महोत्सव में देश भर से आएंगे वैदिक विद्वान

Join Us

-गुरूकुल अध्यक्ष, प्रधानाचार्य, आचार्य और ब्रम्हचारी जुटे हुए हैं तैयारी में

नर्मदापुरम। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आर्ष गुरूकुल महाविद्यालय देश में अपनी अलग ही ख्याति अर्जित करने वाले प्रचाीन गुरूकुल में तीन दिवसीय गुरूकुल महोत्सव का आयोजन 12 दिसंबर से शुरू होगा। इस महोत्सव में देश के विभिन्न प्रांतों से वैदिक विद्वान शामिल होंगे। गुरूकुल अध्यक्ष स्वामी ऋतस्पति परिब्राजक ने बताया कि गुरूकुल के इस बार गुरूकुल महोत्सव 12, 13, और 14 दिसंबर को होगा। उन्होने बताया कि गुरूकुल के इस वार्षिकोत्सव में तीनों दिन विशेष समारोह आयोजित होंगे। जिसमें वेदों के पारायण महायज्ञ प्रतिदिन प्रात: 07.30 बजे से प्रारंभ होंगे। इसके साथ ही योग प्रशिक्षण, प्रात: 05.30 बजे 06.30 बजेे तक जिसमें आसन, प्राणयाम, ध्यान योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्वानों का सम्मान किया जाएगा। ईश्वरोपासना, धर्मोपदेश, व शोभायात्रा का आयोजन भी होगा। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली जाती है। इसके अलावा भजन संध्या होगी। दूसरे एवं समापन अवसर पर सहयोगियों का अभिनंदन भी किया जाता है।

इन्हें किया है आंमत्रित

गुरूकुल के प्रधानाचार्य सत्यसिंधु महाराज ने बताया कि गुरूकुल महोत्सव में दिल्ली, राजस्थान, मुम्बई, हरिद्वार, झाबुआ, जयपुर, संदलपुर, जबलपुर, देवास, जमानी सहित अन्य स्थानों से वैदिक विद्वान आ रहे हैं।

गुरूकुल में तैयारी जारी

गुरूकुल में होेने वाले इस महोत्सव के लिए बीते एक माह से तैयारी जारी है। गुरूकुल अध्यक्ष, प्रधानाचार्य, आचार्य और बटुक ब्रम्हचारी महोत्सव की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस मौके पर गुरूकुल में वेदों का अध्ययन करने वाले ब्रम्हचारियों के परजिन भी शामिल हेाते हैं। यहां पर तीन दिन तक वैदिक विद्वानों का मेला जैसा लगता है।

Previous articleजापान में 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से कांपी धरती, लोगों में अफरातफरी, सुनामी का अलर्ट जारी
Next articleसर्वसमाज जनसेवक संगठन सेवानिवृत्त होमगार्ड के हितों को लेकर सीएम को ज्ञापन देगा