दुष्कर्म का आरोपी विधायक पठानमाजरा भागा ऑस्ट्रेलिया, ढूंढती रह गई पंजाब पुलिस

Join Us

पटियाला (आरएनएस)। पंजाब के पटियाला जि़ले के सनौर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (्र्रक्क) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा दुष्कर्म के एक मामले में नामज़द होने के बाद देश से बाहर चले गए हैं। वे ऑस्ट्रेलिया पहुँच चुके हैं। इस मामले में पंजाब पुलिस उन्हें करीब दो महीनों से तलाश रही थी।
पठानमाजरा का एक इंटरव्यू 7 नवम्बर को सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ, जिसे एक निजी चैनल ने रिकॉर्ड किया बताया जा रहा है। इंटरव्यू में विधायक ने अपने ख़िलाफ़ दर्ज केस को झूठा करार देते हुए पंजाब सरकार पर कड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का पंजाब के मुद्दों पर कोई लेना-देना नहीं है। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जो कहते हैं मान वही करते हैं। सरकार में विधायकों की कोई औकात नहीं है। उनकी आवाज को दबाने के लिए सरकार ने यह सब किया है।
दरअसल, पठानमाजरा पर दुष्कर्म का आरोप हैं। इस सिलसिले में पुलिस उनकी तलाश में थी। अब उनके ऑस्ट्रेलिया पहुँचने की बात सामने आने के बाद मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इंटरव्यू में विधायक ने कहा कि उनके ख़िलाफ़ दर्ज केस सत्ता द्वारा आवाज़ दबाने की साजि़श है।
पठानमाजरा के खिलाफ दो महीने पहले पटियाला के थाना सिविल लाइन में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। मामले में जब पटियाला पुलिस की टीम विधायक को गिरफ्तार करने हरियाणा के करनाल के गांव डबरी पहुंची थी। वहां से पठानमाजरा पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
00

Previous articleसूरत के युवक ने पाकिस्तान भेजे 10 करोड़ रुपये, गुजरात पुलिस ने किया 200 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश
Next articleतेजस्वी के आरक्षण बयान पर चिराग पासवान ने कहा- लोगों को डराकर वोट हासिल करने की सोच गलत