सूरत के युवक ने पाकिस्तान भेजे 10 करोड़ रुपये, गुजरात पुलिस ने किया 200 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश

Join Us

गुजरात (आरएनएस)। गुजरात पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसने पाकिस्तान और दुबई के नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपये की हेराफेरी की। सूरत के रहने वाले चेतन गंगाणी को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर पाकिस्तान-आधारित क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट में 10 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, चेतन गंगाणी ने दुबई में बैठे साइबर अपराधियों के साथ मिलकर 100 से अधिक फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल किया। इस नेटवर्क के जरिए भारत में ठगे गए पैसों को पहले अलग-अलग खातों में डाला जाता था, फिर उसे क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से पाकिस्तान भेजा जाता था। जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह अब तक करीब 200 करोड़ रुपये की हेराफेरी कर चुका है।
गुजरात साइबर क्राइम सेल ने बताया कि आरोपी तकनीकी रूप से काफी सक्षम था और उसने अपने सभी लेनदेन को छिपाने के लिए ङ्कक्कहृ, फर्जी मोबाइल सिम और ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया। पुलिस ने चेतन के बैंक खातों, लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।
साइबर सेल ने यह भी बताया कि यह नेटवर्क भारत के अलग-अलग राज्यों में फैला हुआ है और दुबई तथा पाकिस्तान से रिमोट तरीके से ऑपरेट होता था। पुलिस अब इस मामले में स्नश्वरू्र और मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (क्करूरु्र) के तहत भी जांच करेगी।
गुजरात पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि, यह सिर्फ एक व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क का हिस्सा है। हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां होंगी।

Previous articleदीपिका पादुकोण : जिस आवाज का कभी उड़ता था मजाक, अब उसी से रचा इतिहास, मेटा एआई ने दी वैश्विक पहचान
Next articleदुष्कर्म का आरोपी विधायक पठानमाजरा भागा ऑस्ट्रेलिया, ढूंढती रह गई पंजाब पुलिस