बीएसआई मैदान पर जारी जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आज खेला जाएगा राजगढ़ और भोपाल ए के मध्य मैच

Join Us

भोपाल ने राजगढ को चार विकेट से हराया
सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में भोपाल-सीहोर क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से खेली जा रही जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत शनिवार को भोपाल और राजगढ टीम के मध्य मैच खेला गया। इस मैच में भोपाल ने एक तरफा मुकाबले में राजगढ़ को चार विकेट से हराया। मैच के उपरांत मध्यप्रदेश एसोसिएशन की ओर से पुनित चतुर्वेदी, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी, वीरु वर्मा, वरुण शर्मा, मनोज दीक्षित मामा, चेतन मेवाड़ा, अतुल कुशवाहा, हितेश केसरिया, नागेन्द्र व्यास, शिवम दुबे आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
शनिवार की सुबह पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजगढ़ की पूरी टीम निर्धारित 40 ओवर में दस विकेट खोकर 97 रन बनाए थे। इसमें मोहम्मद हुसैद ने 20 रन और आदित्य सौलंकी ने 18 रन की पारी खेली। इधर भोपाल की ओर से मोहम्मद अहमद ने चार विकेट और राघव ने दो विकेट की शानदार गेंदबाजी की।
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोपाल टीम ने विजय लक्ष्य आसानी से 31.4 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल किया। इसमें दक्ष वशिष्ठ-अरनव साहू ने 30-30 रन बनाए थे। इसके अलावा राजगढ़ टीम की ओर से मानवेन्द्र ने चार विकेट हासिल किए। रविवार की सुबह राजगढ़-भोपाल के मध्य खेला जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक सुदेश राय सहित पूरी एसोसिएशन के मैदान पर जारी प्रतियोगिता की सफलता के लिए समिति  गठित की।

Previous articleगगन जन सेवा समिति के तत्वाधान में सीहोर में पहली बार ऐतिहासिक नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं नि:शुल्क जांच आज
Next articleभारतीय बेलदार जन जागरण नुनिया महासभा ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन