50 से अधिक विशेषज्ञ और डॉक्टर देंगे अपनी सेवाएं
सीहोर। सीहोर जिले के इतिहास में पहली बार गगन जन सेवा समिति के तत्वाधान में अन्नदाता किसानों एवं आमजनों के लिए नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य परीक्षण एवं नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर 50 से अधिक सीहोर-भोपाल के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा अपनी सेवाएं दी जाएगी और वरिष्ठ डॉक्टर्स कैंप में परामर्श देने के लिए उपलब्ध रहेंगे। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं रेडक्रास सोसायटी द्वारा नि:शुल्क दवाईयां वितरण की जाएगी।
गगन जन सेवा समिति के डॉ. गगन नामदेव ने बताया कि आज रविवार, 9 नवम्बर 2025 को शहर के मोदी मांगलिक भवन बिजली घर चौराहा पर आयोजित गगन जन सेवा समिति के तत्वाधान में अन्नदाता किसानों एवं आमजनों के लिए नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य परीक्षण एवं नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सुबह नौ बजे से यहां पर आने वाले मरीजों का ग्यारह बजे तक निशुल्क पंजीयन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर एक बजे से पांच बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, इेको, एक्सरे, सोनोग्राफी, हीमोग्लोबिन, गले की दूरबीन से जांच आदि की जाएगी। समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से निशुल्क शिविर में शामिल होने की अपील की है।








