नर्मदापुरम/ राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया 8 नवंबर को नरसिंहपुर जिले के भ्रमण पर रहेंगी। श्रीमती नारोलिया 8 नवंबर को प्रातः 9:00 बजे सेमेरिटन्स हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित युवा सांसद कार्यक्रम में शामिल होंगी। तत्पश्चात प्रातः 10:00 बजे नर्मद पुरम से नरसिंहपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगी। दोपहर 2:00 नरसिंहपुर जिले में आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान अंतर्गत महिला सम्मेलन में शामिल होंगी तथा सायं 4:00 बजे नरसिंहपुर से नर्मदापुरम जिले के लिए प्रस्थान करेंगी।






