सामाजिक कार्यकर्ता अतिया औसफ ग्लोबल एनसेएबिलिट अवार्ड से किया सम्मानित

Join Us

सीहोर। देश की राजधानी नई दिल्ली में सीहोर की सामाजिक कार्यकर्ता बारियों शिक्षा समाज कल्याण समिति संचालक समाजसेवी अतिया औसफ को ग्लोबल एनसेएबिलिट अवार्ड से किया सम्मानित किया गया है। लगातार 14 सालों से अपनी समिति के माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा सामग्री, नशा मुक्ति अभियान, निशुल्क विधिक सहायता के अलावा एक दर्जन से अधिक अभियानों के माध्यम से सेवा कार्य करने वाली देश की प्रथम महिला का खिताब प्राप्त होने पर संस्कार मंच, श्रद्धा भक्ति सेवा समिति, सीहोर जनहित समिति सहित अन्य संगठनों ने अतिया औसफ को बधाई दी है। समिति के संचालक अतिया औसफ ने बताया कि लोबल एनसेएबिलिट अवार्ड यह एक संगठन है जो विभिन्न क्षेत्रों में व्यक्तियों की सफलता और उपलब्धियों को मान्यता देता है। जहां हौंसला हिम्मत लग्न और विश्वास साथ हों उसे निस्वार्थ भावना से समाज में मानव सेवा कहते हैं उस की एक मिसाल हैं। बारियों शिक्षा समाज कल्याण समिति द्वारा निस्वार्थ भाव से मानव सेवा  कार्य करते हुए संस्था द्वारा सामाजिक कार्यों की जितनी प्रशंसा करें कम लगती हैं जिस प्रकार से बिना किसी से आर्थिक सहायता लिए बिना  अपने स्तर से ज़रूरत मंद महिलाओं को रोजगार शिक्षा न्याय एवं सम्मानित जीवन जीने योग्य बनाना एवं सुरक्षा भाव पैदा करने के लगातार प्रयास में सफलता प्राप्त करते हुए संस्था ने ग्लोबल सनसेएबिलिटी अवॉर्ड से भारत द्वारा चयनित होने पर हम सब को गौरवित किया गया हैं

Previous articleबीएसआई मैदान आज खेला जाएगा सीहोर-विदिशा के मध्य मुकाबला
Next articleअल्पकालिक युद्धविराम