बीएसआई मैदान आज खेला जाएगा सीहोर-विदिशा के मध्य मुकाबला

Join Us

 रायसेन की लगातार दूसरी हार, विदिशा ने 124 रन के विशाल अंतर से हराया
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर भोपाल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेली जा रही जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन लगातार रायसेन को दूसरी हार का सामना करना पड़ा इस मैच में विदिशा की दिग्गज टीम ने रायसेन टीम को 124 रन के विशाल अंतर से हराया। इस मैच में मृत्युजंय ने 84 गेंद पर 96 रन की विस्फोटक पारी खेली, इसके अलावा टीम के ही अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ी कार्तिकेय ने 59 गेंद पर 78 रन बनाए। इस मौके पर इस मैच के पर्यवेक्षक अतुल तिवारी, एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष वीरु वर्मा, मैच के निर्णायक नागेन्द्र व्यास, विदिशा टीम के पर्यवेक्षक गुंजन सक्सेना, मनोज दीक्षित मामा, धर्मेन्द्र माहेश्वरी, मदन कुशवाहा, आयुष गुप्ता आदि ने शानदार पारी खेलने वाले मृत्युजंय, कार्तिकय का उत्साहवर्धन किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी विदिशा टीम ने नौ विकेट खोकर 40 ओवर में 244 रन बनाए थे। इसमें मृत्युजंय ने 96 रन, कार्तिकेय ने 78 रन की पारी खेली। वहीं रायसेन की ओर से गेंदबाजी करते जोयंत-मिजवा ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायसेन की टीम विदिशा टीम की घातक गेंदबाजी से मात्र 33 ओवर में 120 रन पर ढेर हो गई। इसमें कार्तिक ने 44 रन बनाए। इधर विदिशा टीम की ओर से कार्तिकेय अग्रवाल ने चार विकेट और देव ने तीन विकेट हासिल किए थे।
आज सीहोर-विदिशा के मध्य खेला जाएगा मुकाबला
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को सुबह नौ बजे  सीहोर-विदिशा के मध्य मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीम ने रायसेन को विशाल अंतर से हराया।

Previous articleसादगी के साथ मनाया भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य
Next articleसामाजिक कार्यकर्ता अतिया औसफ ग्लोबल एनसेएबिलिट अवार्ड से किया सम्मानित