तालिबान ने पाकिस्तान को धमकाया कहा- इस्लामाबाद में आग लगा देंगे और अपना झंडा फहराएंगे

Join Us

काबुल(ए)। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ तालिबानी लड़ाकों ने ऐसे गीत गाए जो सीधे पाकिस्तान की सेना को धमकी की तरह है। कहा जा रहा कि इन लड़ाकों ने पकिस्तानी सेना को धमकाया कि अगर पाकिस्तान फिर से काबुल पर अटैक करता है तो तालिबान इस्लामाबाद को जला देगा और लाहौर में अपना झंडा फहराएगा। ये वीडियो अफगान तालिबान की मिलिट्री परेड का बताया जा रहा है।वीडियो देखकर कई पाकिस्तानी चिढ़ गए। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, कोई इन अफगानों को समझाए कि यह साइंस और टेक्नोलॉजी का युग है। हमारी 50 किलो की महिला वॉरियर्स ड्रोन की मदद से तालिबान के ट्रेंड लड़ाकों को टुकड़े-टुकड़े कर रही थीं। उन्हें इतिहास से बाहर निकालिए, ताकि वे नई वास्तविकताओं को स्वीकार कर सकें। अफगान के एक यूजर ने तो पाकिस्तानी पत्रकार को ही घेर लिया। लिखा, पाकिस्तानी सेना के लिए अपमानजनक भाषा सचमुच आप वही नमक हराम हैं जिसकी बात पाकिस्तानी कर रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, वीडियो में सुनाई रहे नारे तालिबान के प्रशिक्षित लड़ाकों ने लगाए। बिलाल सरवरी नाम के एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, हाल ही में हुए एक सैन्य परेड के दौरान, अफगान तालिबान के सदस्यों ने ऐसी पंक्तियां पढ़ीं जिनमें पाकिस्तान की सेना को सीधे तौर पर धमकी दी गई।

Previous articleअमेरिका में बड़ा विमान हादसा, इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान भरते ही कार्गो प्लेन क्रैश; 4 की मौत और 11 घायल
Next articleबिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर आज मतदान…