अंतर विश्वविद्यालय जूडो चैंपियनशिप, जबलपुर से दो अधिकारियों की नियुक्ति

Join Us

जबलपुर। जबलपुर जिला जूडो संघ के अध्यक्ष रवि गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी अनुसार, जबलपुर जिले के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि जिला जूडो संघ के सचिव एवं वरिष्ठ जूडो कोच अबिद हुसैन खान तथा एडवोकेट अताउर्रहमान अंसारी को देश की प्रतिष्ठित सेज यूनिवर्सिटी, भोपाल द्वारा आयोजित वेस्ट जोन क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय जूडो (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता 2025-26 के लिए तकनीकी अधिकारी के रूप में आमंत्रित किया गया है।

यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 9 नवम्बर से 14 नवम्बर 2025 तक भोपाल (मध्यप्रदेश) में आयोजित की जाएगी, जो एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज़ के तत्वावधान में संपन्न होगी। वेस्ट जोन के विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिभावान खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपने कौशल और जूडो खेल की उत्कृष्टता का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के उद्देश्य से अबिद हुसैन खान एवं एडवोकेट अताउर्रहमान अंसारी को तकनीकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस अवसर पर प्रवीण दुबे (पूर्व उप महाधिवक्ता ), राजकुमार मिश्रा, शायदा अली, अभ्युदय सिंह (अधिवक्ता),सत्येंद्र गुरु, रत्नेश सोनकर, गौरी शंकर सार, तावेज़ अली, शहनाज जमाल आदि ने हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह उपलब्धि जबलपुर के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।

Previous articleराजधानीवासियों को अभी और करना होगा मेट्रो का इंतजार
Next articleधरती भई हरियावली जित्थे मेरा सतगुरू बैठा आए