सीने पर बैठकर देवर ने पकड़े हाथ…पति ने हंसिये से काट डाला प्यार का गला; नए जमाने की बहू को इसलिए मारा

Join Us

बरेली (ए.)। बरेली में प्रेम विवाह का दुखद अंत हुआ है। भाई की साली से शादी कर घरवाली बनाया, अब हत्या करने का आरोप लगा है। हवालात से लंगड़ाते हुए निकले पति ने हत्या की वजह बताई। मामले में सास-ससुर और चचिया ससुर को भी जेल भेजा गया है। बरेली के नवाबगंज में अनीता हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने शनिवर को पति अनिल, देवर सचिन, सास भगवानदेई, ससुर जमुना प्रसाद और चचिया ससुर महेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया। इनमें पति और देवर पर हत्या करने और बाकी पर दहेज उत्पीडऩ का आरोप है। मुख्य आरोपी अनिल हवालात से लंगड़ाते हुए बाहर आया। पांचों आरोपियों के चेहरों पर खौफ पसरा था। जमुना प्रसाद ने कहा कि बहू की करतूतों ने हमारे परिवार को बर्बाद कर दिया। भगवानदेई की आंखें नम थीं। सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के हालात, मोबाइल की कॉल डिटेल, स्थानीय लोगों से पूछताछ आदि के आधार पर पुलिस ने पूरे परिवार को आरोपी माना है। इनमें मुख्य आरोपी अनिल ही है, जिसने हंसिये से गला रेतकर अनीता की हत्या की। चूंकि अनीता स्वस्थ थी और अकेले हत्या करना मुमकिन नहीं था तो अनिल ने भाई सचिन की मदद ली। सचिन उसके हाथ पकडक़र सीने पर बैठ गया। तब अनिल ने वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह दस बजे हत्या कर दोनों भाई ताला लगाकर घर से चुपचाप निकल गए और शाम ढलने के बाद लौटे। थाना प्रभारी अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अनीता के सास, ससुर व चचिया ससुर घटनास्थल से काफी दूर गांव में थे। उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी, लेकिन उनके तानों की वजह से भी अनिल और अनीता का परिवार बर्बाद हुआ।

Previous articleबरेली में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति को मारने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस
Next articleनौसेना के लिए स्वदेशी संचार उपग्रह होगा स्थापित, अंतरिक्ष आधारित संचार क्षमता में इजाफा