बरेली (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड डॉ. विशाल सक्सेना पर उनकी पत्नी शिखा सक्सेना और उसके प्रेमी सौरभ सक्सेना ने जानलेवा हमला करने की कोशिश की। एसपी मानुष पारीक ने बताया कि पीडि़त पति विशाल सक्सेना द्वारा थाना सुभाष नगर में रिपोर्ट दी गई है, जिसमें उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर की रात में उनकी पत्नी ने उन्हें दूध पिलाया, जिसमें नींद की गोलियां मिली थीं। अगले दिन सुबह जब उन्हें होश आया तो उनके हाथ, पैर और गले में रस्सी से फंदा और मुंह बंधा हुआ था। शिखा और सौरभ उन्हें घर के सबसे पीछे वाले कमरे में ले गए, ताकि बाहर की किसी को आवाज न सुनाई दे। दोनों ने सीसीटीवी भी पहले ही बंद कर दिया था। विशाल ने बताया कि दोनों ने हथौड़े और मुक्कों से उन पर हमला भी किया। इस बीच उनकी चेक बुक और पासबुक भी ले ली। इसके बाद सौरभ शराब पीने लगा।








