वर्टीस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट ने की सीएसआर की अनोखी पहल

Join Us

 “आरोहन स्कॉलरशिप योजना 2025”(DBCPL)
सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत वर्टीस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए “आरोहन स्कॉलरशिप योजना 2025” की घोषणा की है। यह योजना देशभर के टोल प्लाज़ा पर कार्यरत कर्मचारियों के आश्रित बच्चों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान करती है।
इस योजना के अंतर्गत कक्षा 11वीं–12वीं एवं उच्च शिक्षा (UG/PG) स्तर पर अध्ययनरत विद्यार्थियों को ₹12,000 से ₹50,000 तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को कैरियर मार्गदर्शन और मेंटरशिप सहायता भी प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपने भविष्य को और मजबूत बना सकें।
कार्यक्रम में टोल प्लाज़ा पर कार्यरत सभी कर्मचारी — जैसे टी.सी. (TC), सुपरवाइज़र या अन्य कर्मचारी — भाग ले सकते हैं। पात्रता के लिए यह आवश्यक है कि विद्यार्थी के माता/पिता/पोषक में से कोई एक टोल प्लाज़ा पर कार्यरत हो, और परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख से अधिक न हो।
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 नवम्बर 2025
संपर्क करें: श्री उमाशंकर पांडेय – 8770136937
“आरोहन स्कॉलरशिप योजना” वर्टीस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसके माध्यम से संस्था देश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में योगदान देने वाले कर्मियों के परिवारों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सार्थक प्रयास कर रही है।

Previous articleमध्यप्रदेष स्थापना दिवस का आयोजन
Next articleनिरंतर सतर्कता जरूरी