ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण समाज संगठन ने ज्ञापन दिया

Join Us

बनखेड़ी। नर्मदापुरम। ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज बनखेड़ी थाने पहुंचकर ब्राह्मण समाज संगठन ने ज्ञापन दिया एवं स्थानीय प्रशासन से माँग की है की अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। क्यों की यह अत्यंत निंदनीय है। थाने में बड़ी संख्या में ब्राहण समाज के लोग पहुंचे। हर समाज के हितों के लिए सक्रिय रहने वाले समाजसेवी पं सतपाल पलिया के द्वारा लगातार जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह की अभद्र टिप्पणी से ब्राम्हण समाज के नागरिकों में नाराजगी है। इसलिए प्रशासन को ऐसे लोगों पर कडी कार्रवाई करनी चाहिए जो इस तरह के निंदनीय कार्य करते हैं।

Previous article1 करोड़ नौकरियां, 4 नए शहरों में मेट्रो… बिहार चुनाव के लिए एनडीए ने जारी किया घोषणा पत्र
Next articleसमेरिटंस स्कूल बोरतलाइ इटारसी मनाई पटेल जयंती