भारी बर्फबारी में फंसे 2000 विदेशी पर्यटकों को सुरक्षित निकला गया

Join Us

काठमांडू, (ए) । लगातार बारिश और भारी बर्फबारी के कारण देश के हिमालयी क्षेत्रों में फंसे करीब दो हजार विदेशी पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। ट्रेकिंग सीजन के दौरान पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मनांग, मुस्तांग, म्याग्दी और गोरखा के ऊँचाई वाले इलाकों में कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटक फंस गए थे।गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले आपदा प्रबंधन महाशाखा के प्रमुख गोविंद रिजाल ने कहा कि गुरुवार सुबह तक लगभग 2000 विदेशी और 350 घरेलू पर्यटकों के सुरक्षित बचाया जा चुका है। रिजाल ने बताया कि कुछ पर्यटक अभी भी गहरी बर्फबारी में फंसे हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है।गृह मंत्रालय के आपदा प्रबंधन महाशाखा की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक मनांग जिले से सबसे अधिक पर्यटकों को बचाया गया है। स्थानीय प्रशासन ने आपदा के तुरंत बाद आपातकालीन राहत टीमें तैनात कर दी थीं।

 

—————

Previous articleसदी के ताकतवर तूफान ने मचाई भारी तबाही; क्यूबा में 30 लोगों की मौत, राहत शिविरों में 25000 से अधिक लोग
Next articleवोट चोरी की सच्चाई सामने आनी चाहिए