सरकार का बड़ा फैसला- अब 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाडिय़ां नहीं होंगी स्क्रैप, मिलेगा एनओसी

Join Us

नई दिल्ली(आरएनएस)। राजधानी दिल्ली के वाहन मालिकों को रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब 10 साल से पुरानी डीज़ल गाडिय़ों और 15 साल से पुरानी पेट्रोल गाडिय़ों को स्क्रैप करने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। सरकार ने वाहन रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में अहम संशोधन करते हुए पुराने वाहनों के लिए एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) जारी करने की समय सीमा हटा दी है।
एनओसी मिलने के बाद वाहन मालिक अपनी गाड़ी को किसी दूसरे राज्य में दोबारा रजिस्टर करा सकते हैं, जहां ऐसी गाडिय़ों पर बैन नहीं है। सरकार के इस कदम से न सिर्फ वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान से राहत मिलेगी, बल्कि दिल्ली की सडक़ों पर पुरानी गाडिय़ों की संख्या भी घटेगी। इससे प्रदूषण कंट्रोल में भी मदद मिलेगी और गाडिय़ों की स्क्रैपिंग को लेकर चल रही परेशानी भी कम होगी।
बता दें कि पहले नियम यह था कि अगर आपकी गाड़ी दिल्ली में रजिस्टर्ड है और उसकी उम्र 10 (डीजल) या 15 (पेट्रोल) साल से ज्यादा हो चुकी है, तो दिल्ली ट्रांसपोर्ट विभाग से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) केवल रजिस्ट्रेशन खत्म होने के एक साल के भीतर ही मिलती थी। लेकिन अब इस एक साल की समय सीमा को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। इसका मतलब यह है कि अब पुरानी गाडिय़ों के मालिक कभी भी एनओसी के लिए आवेदन कर सकते हैं, चाहे गाड़ी का रजिस्ट्रेशन खत्म हुए कई साल क्यों न हो गए हों।1 नवंबर से दिल्ली में नहीं चलेंगी ऐसी गाडिय़ांदिल्ली में तेजी से बढ़ते हवा के प्रदूषण को काबू करने के लिए एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन के आदेश पर दिल्ली ट्रांसपोर्ट विभाग ने कड़ा कदम उठाया है।

Previous articleभारत विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया
Next articleबच्चे खूब पढ़ें, आगे बढ़ें, बेहतर शिक्षा देना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव