भारत विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

Join Us

जेमिमा रॉड्रिग्ज ने बनाये 127 रन
मुंबई (ए)। भारत ने विमेंस वनडे वल्र्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने गुरुवार को 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया। पाटिल स्टेडियम में 339 रन का टारगेट भारतीय टीम 48.3 ओवर में 5 विकेट पर चेज कर लिया। जेमिमा रॉड्रिग्ज 127 और अमनजोत कौर 15 रन बनाकर नाबाद लौटीं। ऋचा घोष 26 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें एनाबेल सदरलैंड ने किम गार्थ के हाथों कैच कराया। उन्होंने हरमनप्रीत कौर (89 रन) को भी आउट किया। स्मृति मंधाना 24 और शेफाली वर्मा 10 रन बनाकर आउट हुईं। दोनों को किम गार्थ ने पवेलियन भेजा। दीप्ति शर्मा (24 रन) रनआउट हो गईं।ऑस्ट्रेलिया की ओर से फीबी लिचफील्ड ने 119, एलिस पेरी ने 77 और एश्ले गार्डनर ने 63 रन बनाए। भारत के लिए स्पिनर श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट झटके। क्रांति गौड़, अमनजोत कौर और राधा यादव को 1-1 विकेट मिला। 3 बैटर्स रन आउट भी हुईं।

Previous articleपश्चिम बंगाल में ईडी की छापेमारी में 3 करोड़ नकदी और 10 करोड़ के सोने के आभूषण बरामद
Next articleसरकार का बड़ा फैसला- अब 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाडिय़ां नहीं होंगी स्क्रैप, मिलेगा एनओसी