नर्मदापुरम जिले में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह भव्य रूप से मनाया जाएगा

Join Us

मुख्य पुलिस परेड ग्राउंड में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण

नर्मदापुरम/ 01 नवंबर शनिवार को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का कार्यक्रम नर्मदापुरम जिले में भव्य रूप से मनाया जाएगा। स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण करेंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार 01 नवंबर को प्रातः 9:00 बजे से प्रातः 9:02 बजे मुख्य अतिथि द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया जाएगा। प्रातः 9:02 बजे से प्रातः 9:03 बजे तक राष्ट्रीय गान का गायन किया जाएगा। प्रातः 9:03 से प्रातः 9:30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। तत्पश्चात प्रातः 9:30 बजे से प्रातः 9:40 बजे तक मध्य प्रदेश गान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

Previous articleदेव प्रबोधिनी एकादशी पर 51000 दीपों से रोशन होगा मां नर्मदा का तट
Next articleसांसद खेल महोत्सव 2025-शा0 एस.एन.जी. स्कूल ग्राउंड, नर्मदापुरम में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ