एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया जाएगा
नर्मदापुरम/ मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर 2025 को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दिन सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 31 अक्टूबर को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में आमजन की सहभागिता से “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, स्कूलों और पुलिस स्टेशनों में सरदार पटेल फोटो प्रदर्शनी का आयोजन एवं “एकता वृक्ष” अभियान के तहत वृक्षारोपण का आयोजन किया जाएगा।






