उगते सूर्य को अध्र्य देने के पश्चात हुआ छठ पर्व का समापन

Join Us

सीहोर। सीवन नदी के महिला घाट पर प्रात:काल चार बजे से ही भोजपुरी समाज के लोग व स्थानीय लोग भी एकत्रित हुए। जहाँ पर नदी किनारे बैठकर व्रतियों ने सूर्य भगवान व छठी मैया की गीत गाकर जनमानस स्वस्थ्य रखने व कल्याण करने की कामना की। इस बार भोजपुरी समाज के अलावा अन्य स्थानीय समाज के लोगों ने भी छठ महापर्व को विधिविधान से करने का सौभाग्य प्राप्त किया। समाज के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार झा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जैसे भगवान सूर्यदेव उदयमान होने लगे, वैसे ही सर्वप्रथम सूर्य देव की आरती की गई। तत्पश्चात उनको अध्र्य दिया गया। महिलाओं ने एक दूसरे के नाक से लेकर कपाल तक एक दूसरे को सिन्दुर पहनाया गया एवं गले मिलकर आपसी सद्भाव का परिचय दिया। तत्पश्चात उपस्थित लोगों को प्रसादी का वितरण भी किया गया। इसके उपरांत भोजपुरी समाज ने नगर पालिका परिषद, पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन, एसडीआरएफ टीम, विद्युत विभाग आदि के द्वारा किये गये सहयोग पर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। अंत में सभी व्रत्तियों के जाने के पश्चात घाट पर एकत्रित पूजन समाग्री  को भी साफ किया गया। इस बार विशेष बात यह रही कि बिहार से आये पांच परिवार रात भर नदी किनारे स्थित शंकर भगवान के मंदिर में दीप जलाकर व छठी माई का गीत गाकर रतजगा किया।

Previous articleकल भक्ति भाव से मनेगी आंवला नवमी
Next articleकुबेरेश्वरधाम पर आज मनाया जाएगा अन्नकूट महोत्सव, लगाया जाएगा 56 भोग