नर्मदापुरम। भारत विकास परिषद मध्य भारत दक्षिण प्रांत द्वारा प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर में किया गया । जिसमें नर्मदापुरम में जिला स्तर पर सफल प्रतियोगियों में वरिष्ठ वर्ग में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुरम की दिशा राजपूत एवं बुसरा खान तथा कनिष्ठ वर्ग में सेमेरिटंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नर्मदापुरम के छात्र देवांश शर्मा एवं अथर्व गौर ने प्रांतीय प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग के प्रतियोगी देवांश शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। इस विशेष अवसर पर भारत विकास परिषद नर्मदापुरम शाखा की अध्यक्ष श्रीमती वंदना शर्मा, संपर्क प्रमुख श्रीमती ऊषा अग्रवाल एवं संस्कार प्रमुख श्रीमती अमर ज्योति भदोरिया के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति रही । इन छात्र एवं छात्राओं की उपलब्धि पर परिषद के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों और स्कूल के शिक्षकों एवं छात्र.छात्राओं द्वारा भविष्य में अन्य प्रतियोगिताओं एवं परीक्षाओं में सफल होने का आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान की।






