दिल्ली पुलिस और ‘गला घोटूं गैंग’ में ताबड़तोड़ फायरिंग, एनकाउंटर के बाद शातिर गैंगस्टर हिमांशु गिरफ्तार

Join Us

नई दिल्ली   (आरएनएस)। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में अपराध पर नकेल कसते हुए एक बार फिर बहादुरी का परिचय दिया है। साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल टास्क फोर्स (स्ञ्जस्न) ने शनिवार देर रात एक मुठभेड़ के बाद ‘गला घोटूं गैंग’ के एक सक्रिय और खूंखार सदस्य हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह मुठभेड़ बदरपुर फ्लाईओवर के पास हुई। एसटीएफ को हिमांशु की लोकेशन की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसे पकडऩे के लिए जाल बिछाया गया। पुलिस टीम को देखकर हिमांशु ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर हिमांशु के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे धर दबोचा गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिमांशु हाल ही में पुल प्रहलादपुर इलाके में हुई एक सनसनीखेज लूट की वारदात में वांछित था। उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर एक फूड डिलीवरी एग्जीक्यूटिव को अपना निशाना बनाया था। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें अपराधी डिलीवरी एग्जीक्यूटिव का बेरहमी से गला घोंटते हुए और फिर उसे लूटकर भागते हुए दिखाई दिए थे। हिमांशु के खिलाफ पहले भी अपहरण और लूट के कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
यह गैंग अपने क्रूर तरीके के लिए कुख्यात है। गिरोह के सदस्य आमतौर पर टू-व्हीलर पर सवार होकर जोड़े में वारदातों को अंजाम देते हैं। वे अपने शिकार को पीछे से निशाना बनाते हैं और उनका गला तब तक घोंटते हैं जब तक कि पीडि़त बेहोश न हो जाए। पीडि़त के बेहोश होते ही वे उसका कीमती सामान, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो जाते हैं।
0

Previous articleजिंदाबाद बोलते ही धड़ाम से गिरे जेडीयू उम्मीदवार, मोकामा में पूर्व बाहुबली विधायक का टूटा मंच
Next articleलॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका, सीबीआई ने अमेरिका से दबोचा भगोड़ा गैंगस्टर; हरियाणा में था वॉन्टेड