-सुसाइड अटैप्म्ट की ले रहा था ट्रैनिंग
भोपाल (ए.)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआईएस मॉड्यूल के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक की गिरफ्तारी मध्य प्रदेश के भोपाल के करोंद क्षेत्र से और दूसरे की दिल्ली के सादिक नगर से हुई है। जानकारी के मुताबिक ये दोनों ही दिल्ली में किसी भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र बड़े धमाके को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। सूत्र बताते है की अधिकारियों को इस बात की जानकारी मिली है, की पकड़े गये दोनो युवक सुसाइड अटैप्म्ट की ट्रैनिंग ले रहे थे, और उनक ट्रैनिंग आखिरी स्टेप में पहुंच चुकी थी। पकड़े गए आतंकियों अदनान उर्फ अबु मुहारिफ (20) साल को दिल्ली से और अदनान खान उर्फ अबु मोहम्मद (21) को भोपाल से दबोचा गया है। बताया जा रहा है कि दोनो ने दिल्ली के किसी भीड़भाड़ वाले इलाके में आतंकी हमले की साजिश रचते हुए उसे अंजाम देने के लिये हथियार और विस्फोटक भी जुटा लिए थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। भोपाल के करोंद क्षेत्र में गिरफ्तार आरोपी अदनान को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने आरोपी को दिवाली से एक दिन पहले गिरफ्तार किया था। सूत्रो की मानी जाये तो अदनान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कट्टरपंथी समूहों से जुड़ा था। इसके बाद से ही वह आईएसआईएस के साथ संदिग्ध संबंधों को लेकर रडार पर था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक भोपाल से गिरफ्तार आतंकी पहले लखनऊ के एक व्हाट्सएप ग्रुप का सदस्य था। स्नातक की पढ़ाई कर रहा था, और सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंसी) की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसके पिता अकाउंटेंट हैं, और उसकी मां भी नौकरी करती हैं।








