सीहोर रेड ने सीहोर ग्रीन को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हराया
आज ग्वालियर के लिए रवाना होगी फुटबाल टीम
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन और संस्कार मंच के संयुक्त तत्वाधान में बीएसआई क्लब के पूर्व चेयरमैन स्व. प्रमोद पटेल की स्मृति में एक दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर गुरुवार की शाम को दो मैच खेले गए थे। जिसमें पहला मैच सीहोर रेड और सीहोर ग्रीन के मध्य खेला गया। इस रोमांचक मैच में सीहोर रेड ने सीहोर ग्रीन को 1-0 से हराया, इसके अलावा एक अन्य मुकाबला सीहोर बाइज ने सीहोर चिल्ड्रन के मध्य खेला गया। जिसमें सीहोर चिल्ड्रन ने 2-0 से मैच जीता। प्रतियोगिता के अंत में मुख्य अतिथि के रूप में संस्कार मंच के संरक्षक जितेन्द्र तिवारी, खेल अधिकारी अता उल्लाखान, जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया, मनोज दीक्षित मामा, राजेश परिहार, धर्मेन्द्र माहेश्वरी, आयुष गुप्ता, मनोज अहिरवार सहित अन्य ने यहां पर काका को श्रद्धांजली अर्पित की।
इस मौके पर संयोजक श्री तिवारी ने बताया कि खेल के प्रति जो योगदान काका का रहा है, वह किसी का नहीं है, उन्होंने खिलाड़ियों के लिए हमेशा समर्पण और त्याग की भावना रखी है। कार्यक्रम के अंत में यहां पर उपस्थित खिलाड़ियों और खेल संगठनों ने शुक्रवार को ग्वालियर जाने वाली फुटबाल टीम को रवाना किया। इस मौके पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने बताया कि आगामी दिनों में ग्वालियर में होने वाली प्रतियोगिता के लिए सीहोर की सीनियर टीम रवाना हो रही है। इसके अलावा गुरुवार को काका स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता में दो मैच खेले गए थे। इसमें पहला मुकाबला सीहोर रेड-सीहोर ग्रीन के मध्य खेला गया। इसमें यश के शानदार गोल की बदौलत सीहोर रेड टीम विजय रही। इसके अलावा दूसरा मैच सीहोर बाइज और सीहोर चिल्ड्रन के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में सीहोर चिल्ड्रन की ओर से राज ने दो गोल कर अपनी टीम को विजय बनाया।








