बीएसआई मैदान पर खिलाडिय़ों ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित

Join Us

सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर शुक्रवार की शाम को प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव स्व. प्रमोद पटेल के जन्म तिथि पर एक दर्जन अधिक खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह से पहले यहां पर मौजूद सभी खिलाडिय़ों ने स्वर्गीय श्री पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक सुदेश राय के निर्देशानुसार यहां पर खिलाडिय़ों ने सबसे पहले काका की याद में एकलव्य क्रिकेट अकादमी और पीपीसीए अकादमी की ओर से पौधा रोपण किया और उसके बाद श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी ने की।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी ने कहा कि स्व. पटेल खिलाडिय़ों के लिए सदैव समर्पित थे। हर समय मैदान और खिलाडिय़ों के लिए सक्रिय रहने वाले काका की स्मृति में लंबे समय से अनेक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।  कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के वीरू वर्मा, सुरेन्द्र रल्हन, इरफान हुसैन, महेंद्र शर्मा, नवनीत तोमर, कमलेश पारोचे, मदन कुशवाहा, सुनील जलोदिया, अतुल त्रिवेदी आदि शामिल थे।

Previous articleजिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में होगी ट्रायल, 26 अक्टूबर पंजीयर जरूरी
Next articleवरिष्ठ खेल प्रेमी स्व. प्रमोद पटेल काका की स्मृति में एक दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता