बनखेड़ी। विकासखंड के अंतर्गत समनापुर.उमरधा तिराहे पर शुक्रवार को एक पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया गया। लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ जन भी उपस्थित रहे। सांसद कहा कि इस पेट्रोल पंप के शुरू होने से किसानों के साथ.साथ स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि अब उन्हें डीजल और पेट्रोल के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि यह पेट्रोल पंप स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। जिससे क्षेत्र में सुविधा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ऊर्जा के अन्य स्रोतों के सद् उपयोग को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस पेट्रोल पंप का संचालन भी सौर ऊर्जा संयंत्र से हो रहा है। हमारी सरकार किसानों के लिए सौर ऊर्जा संयंत्रों पर 90 प्रतिशत अनुदान दे रही है। किसान साथियों से आग्रह है ज्यादा से ज्यादा किसान इस योजना का लाभ उठाएं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संत बालक दास अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात कुमार चौधरी मेहरबान सिंह पटेल शंकर सिंह पटेल महेंद्र सिंह जूदेव भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान सदस्य नीतिराज सिंह पटेल रिंकू रावत ज्ञानेंद्र पटेल बृजेश पटेल भूपेंद्र सिंह प्रवीण सिंह पटेल प्रदीप पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।






