‘आसिम मुनीर, अगर तुमने अपनी मां का दूध पिया है तो हमसे लड़ो’, पाक आर्मी चीफ को टीटीपी ने दिया खुला चैलेंज

Join Us

नई दिल्ली(आरएनएस)। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच कतर-तुर्की मध्यस्थता से सीजफायर तो हो गया है। लेकिन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) अभी भी पाकिस्तानी सेना के नाक में दम किए हुए है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) द्वारा जारी किए गए कई वीडियो में एक शीर्ष टीटीपी कमांडर मुनीर को धमकी देते हुए दिखाया गया है कि पाकिस्तानी सेना को अपने सैनिकों को मरने के लिए भेजने से बचना चाहिए और इसके बजाय, शीर्ष अधिकारियों को खुद युद्ध के मैदान में उतरना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन वीडियो में खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम में 8 अक्टूबर को हुए घात लगाकर किए गए हमले के दौरान का भी फुटेज शामिल है, जिसमें टीटीपी का दावा है कि 22 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और ज़ब्त किए गए गोला-बारूद और वाहन भी दिखाए गए हैं। पाकिस्तान के आधिकारिक बयानों में अब तक कम हताहतों की संख्या दर्ज की गई है। सेना ने हमले में 11 सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकार की है। एक क्लिप में पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा कमांडर काज़िम के रूप में पहचाने गए एक वरिष्ठ टीटीपी नेता कैमरे पर दिखाई देते हैं और कहते हैं, अगर तुम मर्द हो तो हमारा सामना करो। उसी वीडियो में काज़िम आगे कहता है, अगर तुमने अपनी मां का दूध पिया है तो हमसे लड़ो। 21 अक्टूबर को पाकिस्तानी अधिकारियों ने काज़िम की गिरफ़्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले को 10 करोड़ पाकिस्तानी रुपये (पीकेआर) का इनाम देने की घोषणा की है।

Previous articleयूक्रेन का रूसी गैस प्लांट पर बड़ा ड्रोन हमला, कजाकिस्तान से सप्लाई ठप; ट्रंप ने कहा- शांति के लिए जमीन छोड़े कीव
Next articleऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में भारत को दो विकेट से हराया, श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त