स्कूल में स्टूडेंट ने क्लासमेट को चाकुओं से गोद डाला, अब काटनी होगी उम्रकैद

Join Us

लंदन (आरएनएस)। पाकिस्तानी मूल के 15 साल के स्कूली छात्र ने अपने क्लासमेट को चाकुओं से गोद डाला। आरोपी उमर को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इस वारदात को उत्तरी इंग्लैंड के शेफील्ड स्थित स्कूल में अंजाम दिया गया। उमर खान ने पहले स्कूल कैंपस में एक ब्लेड वाली वस्तु रखने की बात स्वीकार की थी। मृतक छात्र का नाम हार्वे है।
हार्वे और खान शेफ़ील्ड के ऑल सेंट्स कैथोलिक हाई स्कूल में पढ़ते थे, जहाँ 3 फऱवरी को लंच ब्रेक के दौरान यह हमला हुआ था। अदालत को बताया गया कि हमले के गवाह छात्र डर और घबराहट में भाग गए, और कुछ ने खुद को अलमारी में बंद कर लिया। अदालत ने यह भी बताया कि हार्वे को चाकू मारने के तुरंत बाद, खान ने स्कूल के प्रधानाध्यापक से कहा था मैं मानसिक रूप से ठीक नहीं हूँ। मेरी माँ मेरी ठीक से देखभाल नहीं करती और आप जानते हैं कि मैं इसे नियंत्रित नहीं कर सकता।

Previous articleट्रंप का धैर्य टूटा! यूक्रेन वार पर पुतिन संग बैठक की रद्द, अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया समय की बर्बादी
Next articleअमेरिका में भीषण हादसा, ट्रक ने मारी कार को टक्कर, तीन की मौत, पंजाबी ड्राइवर गिरफ्तार