बिहार चुनाव: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, राहुल-प्रियंका करेंगे तूफानी दौरे

Join Us

प्रथम चरण के लिए 40 स्टार प्रचारक, कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल
नई दिल्ली,(ए)। बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार अब जोर पकडऩे लगा है। कांग्रेस ने बिहार चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी इसमें शामिल हैं। इनके अलावा कांग्रेस शासित रा’यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत कई रा’यों के प्रदेश अध्यक्ष भी बिहार में प्रचार करेंगे।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस ने पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को भी इस चुनाव प्रचार सूची में जगह दी है। इनके अलावा कन्हैया कुमार, अखिलेश प्रसाद सिंह, रंजीता रंजन, राजेश राम, शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, कृष्णा अल्लावरु के भी नाम शामिल हैं। वहीं केसी वेणुगोपाल, सुखविंदर सिंह सुखु, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह, अधीर रंजन चौधरी, मीरा कुमार, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सैयद नासिर हुसैन, चरणजीत सिंह चन्नी, गौरव गगोई, तारिक अनवर, मोहम्मद जावेद, मनोज राम, अलका लांबा, पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी, शकील अहमद, जीतू पटवारी, सुखदेव भगत, राजेश कुमार राम, शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, अजय राय, जिग्नेश मेवानी, अनिल जयहिंद, राजेंद्र पाल गौतम, फुरकान अंसारी, उदय भानु चिब, सुबोध कांत सहाय का नाम भी स्टार प्रचारकों में है। बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। 6 नवंबर को पहला चरण जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा। इसमें महागठबंधन के किस पार्टी के कितने उम्मीदार मैदान में उतरेंगे इस पर पिक्चर अभी तक साफ नहीं हो पाई है। कई सीटों पर दोस्ताना संघर्ष है। दरअसल महागठबंध में सीट का पेंच फंसा है। शनिवार को पटना में कांग्रेस की अहम बैठक होना है। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद बिहार में कांग्रेस की ताकत बढ़ी है। इसके मद्देनजर पार्टी ’यादा सीटों पर चुनाव लडऩा चाहती है। लेकिन आरजेडी कांग्रेस की मांग पर सहमत नहीं है। वैशाली की दो सीटों पर कांग्रेस और राजद ने अपने उम्मीदवारों को टिकट देकर नामांकन भी करवा दिया है।

Previous articleपंजाब में गरीब रथ ट्रेन में आग, कोई हताहत नहीं
Next articleअस्त्र-2 मिलाइल दुश्मन को करेगी खात्मा, 6 हजार किमी की होगी रफ्तार