लखनऊ (आरएनएस)। आत्मनिर्भर रक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, भारत-रूस संयुक्त उद्यम की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस अब पूरी तरह ‘मेड इन इंडिया’ बनकर तैयार है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित ब्रह्मोस मिसाइल उत्पादन केंद्र में तैयार की गई पहली खेप आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में भारतीय सेना को सौंप दी गई। इसे देश की रक्षा क्षमता में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है।इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा, पाकिस्तान की जहां तक बात है, तो अब उसकी एक-एक इंच जमीन ब्रह्मोस की पहुंच में है। ऑपरेशन सिन्दूर में जो हुआ, वह तो सिर्फ ट्रेलर था। पर उस ट्रेलर ने ही पाकिस्तान को यह एहसास दिला दिया, कि अगर भारत, पाकिस्तान को जन्म दे सकता है, तो समय आने पर वहज् अब आगे मुझे बताने की जरूरत नहीं है रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पूरी तरह स्वदेशी ब्रह्मोस के सेना में शामिल होने से पाकिस्तान की नींद उडऩा तय है।








