फांसी लगाने वाली स्कूली छात्रा की इलाज के दौरान मौत

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। बागसेवनिया इलाके में फांसी लगाने वाली स्कूली छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया है। सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि चार महीने पहले किशोरी एक युवक के साथ घर से बिन बताए चली गई थी।लगभग एक सप्ताह बाद स्वेच्छा से लौट आई थी। छात्रा ने पुलिस को दिए बयानों में बताया था कि युवक ने उसके साथ किसी तरह का गलत काम नहीं किया था। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इसी युवक के दबाव में तो पीडि़ता ने सुसाइड नहीं किया है। पुलिस के मुताबिक 14 वर्षीय मृतका बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रहती थी। वह एक प्राइवेट स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी।बीती 8 अक्टूबर को छात्रा ने अपने घर में फांसी लगा ली थी। इसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया था। जहां बुधवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया।

Previous articleनिर्माणाधीन इमारत की आठवीं मंजिल से गिरा मजदूर, मौत
Next articleगेहूं का बोरा कंधों पर उठाकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के बंगले पहुंचे जीतू पटवारी