भोपाल में बिलखिरिया के पास 100 मीटर सडक़ धंसी

Join Us

 20 फीट का हुआ गड्ढा, एक लेन का ट्रैफिक रोका
भोपाल, (निप्र)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बिलखिरिया इलाके में सोमवार दोपहर को बड़ा हादसा टल गया। यहां रेलवे ट्रैक के ऊपर से जाने वाले ब्रिज का बड़ा हिस्सा धंस गया। 50 मीटर सडक़ धंसने से 20 फीट गड्ढा हुआ है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई व्यक्ति और वाहन मौजूद नहीं था। हादसे के बाद प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सडक़ मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन के अधिकार क्षेत्र में आती है, जिसे लेकर विभागीय जिम्मेदारी पर भी सवाल उठने लगे हैं। घटना सोमवार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच की है। मंडीदीप से ईंटखेड़ी की ओर जाने वाला ब्रिज के पास का हिस्सा करीब 100 मीटर धंस गया है। यह सडक़ एमपीआरडीसी की है, जो इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर, जयपुर, मंडला, सागर को जोड़ती है। गनीमत रही की इस दौरान वहां से कोई नहीं गुजर रहा था। रिटेनिंग वॉल गिरने का वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलते ही मध्यप्रदेश सडक़ विकास निगम के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे क्षतिग्रस्त क्षेत्र को बैरिकेड कर दिया गया है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। फिलहाल, सडक़ धंसने के कारणों की जांच के साथ ही मरम्मत शुरू कर दी गई है। सूखी सेवनिया थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी ने बताया कि ब्रिज धंसने के बाद ट्रैफिक को डायवर्ट किया है। मौके पर पुलिस बल की भी तैनाती की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से सडक़ पर दरारें दिखाई दे रही थीं, लेकिन मरम्मत का कोई इंतजाम नहीं किया गया। धंसाव इतना गहरा है कि वाहन चालकों को अब वैकल्पिक मार्ग से होकर गुजरना पड़ रहा है।

Previous articleकोल्ड्रिफ सिरप कांड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, श्रीसन फार्मा के 7 ठिकानों पर ईडी की रेड
Next article‘वोट चोरी’ के आरोपों की जांच के लिए नहीं बनेगी एसआईटी : सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका