अमेरिका-चीन में ट्रेड वॉर शुरू, ट्रंप ने लगाया 100 प्रतिशत टैरिफ; 1 नवंबर से होगा लागू

Join Us

न्यूयॉर्क (ए) । चीन द्वारा अमेरिकी उद्योगों के लिए आवश्यक दुर्लभ मृदा खनिजों के निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे चीन की आक्रामक नीति करार देते हुए चीन से आयातित सभी उत्पादों पर भारी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि 1 नवंबर 2025 से अमेरिका चीन से आने वाले हर उत्पाद पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाएगा, जो पहले से लागू टैरिफ के ऊपर होगा। इसके साथ ही, अमेरिका महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर के निर्यात पर भी नियंत्रण लागू करेगा।ट्रंप ने यह घोषणा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के माध्यम से की। उन्होंने कहा कि यह कदम चीन की नई कार्रवाइयों के जवाब में उठाया जा रहा है और यह अमेरिका के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह नीति विशेष रूप से चीन के लिए है और अन्य देशों के साथ अलग रुख अपनाया जाएगा।आर्थिक विश्लेषकों के मुताबिक, अमेरिका पहले से ही चीन के अधिकांश उत्पादों पर भारी शुल्क वसूल कर रहा है। फिलहाल औसत प्रभावी टैरिफ दर करीब 40 प्रतिशत है, जिसमें स्टील और एल्यूमीनियम पर 50 प्रतिशत और उपभोक्ता वस्तुओं पर लगभग 7.5 प्रतिशत शुल्क लगाया जाता है।

 

Previous articleबंगाल में फिर महिला सुरक्षा तार-तार, दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा के साथ गैंगरेप से हडक़ंप
Next articleमध्यप्रदेश में टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव