मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज करेंगे मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट का शुभारंभ

Join Us

केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी होंगे शामिल
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड का भोपाल में 11 से 13 अक्टूबर तक आयोजन
भोपाल (निप्र)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 11 अक्टूबर को शाम 6 बजे मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2025 का शुभारंभ करेंगे। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी विशेष रूप से सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव विशिष्ट आमंत्रित डेलीगेट के साथ वन-ऑन-वन मीटिंग्स कर पर्यटन निवेश और सहयोग के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। भारत भवन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में पर्यटन विभाग और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किये जायेंगे। इन समझौता ज्ञापन का उद्देश्य राज्य में एएसआई द्वारा संरक्षित स्मारकों के आसपास पर्यटन अधोसंरचना, सेवाओं और जनसुविधाओं का विकास सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में इंडियन एसोसिएशन फॉर टूर ऑपरेटर्स के प्रेसिडेंट रवि गोसाईं, प्रसिद्ध अभिनेता रघुवीर यादव, श्री हर्षिल टूर एण्ड ट्रेवल्स के कोफाउण्डर प्रवीण शाह, आईएचसीएल के प्रवीण चंदेर कुमार और क्यूरियस जर्नी की संस्थापक सुश्री मिशेल इमेलमेन उपस्थित रहेंगे। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में 27 देशों के 100 से अधिक विदेशी टूर ऑपरेटरों, 150 घरेलू टूर ऑपरेटरों, 355 सेलर्स, फिल्म जगत से जुड़े प्रतिनिधि और मीडिया सहित कुल 700 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे।
नवीन टीवीसी लांच के साथ निवेशकों को दिए जाएंगे एलओए अवॉर्ड, होंगे अनुबंध व एमओयूमुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर रायसेन जिले में गोल्फ कोर्स और खंडवा जिले में वेलनेस रिसॉर्ट के निर्माण के लिए निवेशक श्री विनायक कालानी को लैटर ऑफ अवॉर्ड करेंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये इंफ्लुएंसर मार्केटिंग एजेंसी कर्ली टेल्स, बालाजी टेलीफिल्म तथा अतावी बर्ड फाउंडेशन के साथ एमओयू का हस्तांतरण होगा। इस अवसर पर “मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति के प्रभाव आंकलन रिपोर्ट” का विमोचन भी किया जाएगा। मध्यप्रदेश पर्यटन का अंतर्राष्ट्रीय टेलीविजन कमर्शियल (टीवीसी) भी लॉन्च किया जाएगा।

Previous articleभारत ने काबुल में अपने टेक्निकल मिशन को दूतावास का दर्जा दिया , एस जयशंकर ने किया एलान
Next articleडोनाल्ड ट्रंप का टूटा सपना, वेनेजुएला की मारिया कोरीना माचाडो को मिला नोबेल पुरस्कार