सीहोर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला सीहोर के अध्यक्ष गणेश सिंह चौहान ने बताया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला सीहोर एवं आत्रेय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चाचियावास के सौजन्य से चिकित्सा शिविर का आयोजन स्थानीय हनुमान मंदिर, नया बस स्टैंड सीहोर में दिनांक 12 अक्टूबर रविवार को दिन के 12 बजे से सायं 5 बजे तक चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है।
शिविर में निशुल्क परामर्श, स्वर्ण प्राशन, मधुमेह जांच, उबटन लगाना (महिलाओं के लिए) रक्तचाप की जांच आदि योग्य एवं अनुभवी चिकित्सक डा.एस.एन.शर्मा पूर्व चिकित्सक अधिकारी आयुर्वेदिक विभाग राजस्थान के द्बारा किया जावेगा।
अन्य सुविधाएं श्वास कास रोग, स्त्री रोग, त्वचा रोग आदि बिमारी यो का भी ईलाज किया जावेगा।
साथ ही कटि बस्ती, ऊवटन, नेत्र तर्पण, शस्य आदि का विशेष प्रदर्शन (डेमो) किया जावेगा। इस मौके पर अपील की गई है कि आयुर्वेद हमारी पुरानी ईलाज की पद्बति हैं। उक्त शिविर में सभी नागरिकगण उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें एवं परेशानी से बचने के लिये पूर्व में रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं। क्रमानुसार मरीजों को देखा जावेगा। रजिस्ट्रेशन हेतु सम्पर्क सूत्र गणेश सिंह चौहान 8226093378, धीरेन्द्र सिंह राजावत 8719906002 , शैलेन्द्र सिंह चंदेल 9893474697 जितेन्द्र सिंह राठौड़ 9300689012 इन नम्बरों पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।








