शनिवार को किया जाएगा सात दिवसीय कराटे कैंप का समापन

Join Us

 रविवार को खेली जाएगी पांचवी राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता
प्रदेश भर से कराटे खिलाड़ियों का लेगा कुंभ
सीहोर। शहर सहित आस-पास के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को मंच देने और उनकी प्रतिभाओं को निखारने के लिए लंबे समय से मास्टर आफ ताओ कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय, नेशनल आदि कराटे प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। अब रविवार को एक दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन शहर के इंदौर नाके स्थित बजरंग कालोनी में किया जाएगा। इस मौके पर सीहोर कलेक्टर बाला गुरु के, समाजसेवी अखिलेश राय और कथा वाचक पंडित राघव मिश्रा, संस्कार मंच के जिला संयोजक जितेन्द्र तिवारी के मुख्य आतिथ्य में प्रदेशभर के करीब 200 से अधिक खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के कोच लखन लखन ठाकुर, श्रीमती विमला ठाकुर के अलावा एक दर्जन से अधिक विभिन्न जिलों के कोच आदि उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा शनिवार को यहां पर जारी सात दिवसीय कराटे कैंप का समापन किया जाएगा। सीहोर जिले के अलावा इस प्रतियोगिता में भोपाल, उज्जैन, इंदौर, शहडोल सहित अन्य जिले के खिलाड़ियों के लिए ठहराने आदि की व्यवस्था की गई है।
मास्टर आफ ताओ कराटे एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि एसोसिएशन के तत्वाधान में लगातार पांचवीं बार राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रविवार से आरंभ होने वाली इस प्रतियोगिता में सीहोर जिले के अलावा उज्जैन, देवास, हरदा, रीवा, जबलपुर, टिमरनी, राजधानी भोपाल आदि के करीब 200 से अधिक खिलाड़ी शामिल रहेंगे। प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए कोच लखन ठाकुर के नेतृत्व में करीब 60 से अधिक सीहोर के खिलाडिय़ों ने सात दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वहीं गत वर्ष राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में सीहोर के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करीब दो दर्जन से अधिक पदक हासिल किए थे, इस साल भी करीब 60 से अधिक खिलाडिय़ों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

Previous articleडॉक्टरों की लापरवाही से हुई 2 वर्षीय बालिका की मौत पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने की शोक संवेदनाऐं व्यक्त
Next articleअखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं आत्रेय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के संयुक्त तत्वाधान में  चिकित्सा शिविर का आयोजन 12 को