‘भारत के साथ कभी भी छिड़ सकती है जंग..’, इंशाअल्लाह हम तैयार, ऑपरेशन सिंदूर से बोखलाए पाक रक्षा मंत्री

Join Us

नई दिल्ली(आरएनएस)। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने विवादित और भडक़ाऊ टिप्पणियाँ करते हुए कहा है कि इतिहास में, औरंगजेब के शासन को छोडक़र, भारत कभी पूरी तरह एकजुट राष्ट्र नहीं था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत के साथ युद्ध कभी भी हो सकता है और वह इसे नकारते नहीं।दरअसल, मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के समा टीवी को दिए एक साक्षात्कार में पाक के नापाक इरादे को जाहिर किए हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, इतिहास में औरंगजेब के शासनकाल को छोडक़र, भारत कभी भी एक एकीकृत राष्ट्र नहीं रहा। पाकिस्तान अल्लाह के नाम पर बना था। घर में हम बहस करते हैं और प्रतिस्पर्धा करते हैं। लेकिन भारत के साथ लड़ाई में हम एकजुट हो जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं तनाव नहीं बढ़ाना चाहता, लेकिन युद्ध का जोखिम वास्तविक है और मैं इससे इनकार नहीं कर रहा हूं। अगर युद्ध की नौबत आई, तो इंशाअल्लाह हम पहले से बेहतर परिणाम हासिल करेंगे, इंशाअल्लाह। बता दें कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान से ऐसा लगता है कि पाकिस्तान बिल्कुल डरा हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान को फिर से भारत के हमले की आशंका डरा रही है। ख्वाजा आसिफ के अजीबोगरीब दावे से पहले पिछले ही हफ्ते सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, या तो आतंकवाद का समर्थन करना बंद करो या अपनी भौगोलिक उपस्थिति खोने के लिए तैयार रहो।
इस बार भारत पूरी तरह तैयार है। हम ऑपरेशन सिंदूर 1.0 के दौरान दिखाए गए संयम का प्रदर्शन नहीं करेंगे। इस बार कार्रवाई ऐसी होगी कि पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि क्या वह भौगोलिक रूप से अस्तित्व में रहना चाहता है।

Previous articleभारतीय वायुसेना हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार’. स्थापना दिवस पर वायुसेना प्रमुख ने भरी हुंकार
Next articleतीन और मासूमों की गई जान, मप्र में अब तक 23 बच्चों की मौत, 5 बच्चों की हालत गंभीर