नर्मदापुरम/ जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन दिनांक 12 से 14 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है। उक्त संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु जैन, की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक 10 अक्टूबर शुक्रवार को प्रात: 11 बजे को जिला पंचायत नर्मदापुरम कार्यालय में आयोजित की गई है। बैठक में अभियान से संबंधित विभाग के अधिकारी, अध्यक्ष आईएमए, समस्त धर्मगुरु, अध्यक्ष लायंस क्लब रोटरी क्लब, समन्वयक नेहरू युवा केंद्र उपस्थित रहेंगे।






