जब मीडिया आ रहा है कि राज्य विद्युत नियामक आयोग के द्वारा स्मार्ट मीटर पर रोक लगा दी है तो फिर विद्युत मण्डल क्यों लगा रहा है स्मार्ट मीटर, यथा स्थिति स्पष्ट करे विद्युत मण्डल या सरकार-राजीव गुजराती

Join Us

सीहोर। सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपने बयान में कहा है कि विद्युत विभाग द्वारा जबसे स्मार्ट मीटर लगाना प्रारंभ किया, तभी से नागरिकों में स्मार्ट मीटर में पाई जा रही अनीयमित्ताओं को लेकर विरोध देखा जा रहा है। नागरिकों के विरोध पर कांग्रेस पार्टी द्वारा कई बार विद्युत मण्डल को ज्ञापन सौंपे गये और गुणवत्ताहीन स्मार्ट मीटरों का पुरजोर विरोध किये जाने पर मीडिया में प्रकाशित हुआ है कि राज्य विद्युत नियामक आयोग ने स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता को 31 मार्च 2028 तक टाल दी है और उपभोक्ताओं को राहत देते हुए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य मीटर लगाने की स्वीकृति दे दी गई है। श्री गुजराती ने बताया कि मीडिया की खबर अनुसार जब स्मार्ट मीटर लगाया जाना बंद कर दिया गया है तो फिर विद्युत विभाग द्वारा अब स्मार्ट मीटर क्यों लगाये जा रहे हैं, उन्होने कहा कि हाल ही में देखा गया है कि स्थानीय वैशाली नगर में विद्युत विभाग के ठेकेदार लोगों के घर पहुंचे और जबरिया स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं, जब लोगों ने इसका विरोध किया तो पता चला कि उनकी लाईट ही काट दी गई। ऐसी ही जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों से भी आ रही है कि विद्युत वितरण कम्पनी के ठेकेदार गांव-गांव घूमकर स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं। मंगलवार को विद्युत वितरण कम्पनी के ठेकेदार ग्राम खंडवा पहुँचे और विरोध के बावजूद भी जबरिया स्मार्ट मीटर लगाये गये।  विद्युत मण्डल या सरकार यथा स्थिति स्पष्ट करें, नागरकों को गुमराह ना किया जावे।

Previous articleशरद ऋतु लगते ही गुलाबी ठंड का होने लगा एहसास
Next articleमहर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के उपलक्ष में वाल्मीकि समाज द्वारा निकाले गए चल समारोह का स्वागत किया