ऑस्ट्रेलियाई खिलाडिय़ों के बीमार पडऩे के मामले में बीसीसीआई ने दिया जवाब, खाने में समस्या नहीं : राजीव शुक्ला

Join Us

कानपुर (ए)। भारत दौरे पर आयी ऑस्ट्रेलिया ए क्रिकेट टीम के खिलाडिय़ों के बीमार होने के मामले में उठ रहे सवालों को लेकर अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कि अगर टीम होटल के खाने में कोई खराबी होती, तो केवल ऑस्ट्रेलियाई ही नहीं बल्कि भारतीय खिलाड़ी भी बीमार पड़ते। उन्होंने कहा कि चार विदेशी खिलाडिय़ों को कही और से संक्रमण हुआ होगा।यह मामला ऑस्ट्रेलिया ए मध्यम तेज गेंदबाज हेनरी थॉर्नटन की तबियत बिगडऩे के बाद उठा। इस गेंदबाज को तबियत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।इस घटना के बाद से ही क्रिकेटरों की सेहत को लेकर चिंता जतायी गयी थी। वहीं शुक्ला ने इन चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि खान एक बड़ होटल से आता है और उसमें कोई कमी नहीं पायी गयी है।शुक्ला ने कहा, अगर खाने में कोई समस्या होती, तो सभी खिलाड़ी, जिनमें भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं, बीमार पड़ते। यह कुछ और ही मामला है।

Previous articleधोनी की कप्तानी में नहीं खेलने का मलाल हमेशा रहेगा : सूर्यकुमार
Next articleइंडिया और पाक मैच में टूटा स्मृति मंधाना का दिल, 28 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोडऩे से चूकीं