भावांतर योजना में अभी तक 61 हजार 970 किसानों ने कराया पंजीयन

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश में सोयाबीन उत्पादक किसानों के हित में प्रारंभ की गई भावांतर योजना के पंजीयन 3 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ हो गए हैं। अभी तक प्रदेश भर में 61 हजार 970 किसानों ने पोर्टल पर अपना पंजीयन कराया है। भावांतर योजना को लागू करने के लिए जिला स्तर पर प्रशासनिक अमले को दायित्व सौंपा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्नदाताओं की चिंता कर सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5328 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। प्रदेश सरकार किसानों को उनके उत्पादन का मूल्य दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिस तरह धान और गेहूं पर किसानों को उनके परिश्रम की कीमत दिलवाने का कार्य किया गया है, उसी तरह सोयाबीन उत्पादक किसानों को भी लाभ दिलवाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि सोयाबीन उत्पादक किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलवाने के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए, हितग्राही को सीधा लाभ मिलना चाहिए।अभी तक 61970 किसानों ने कराया पंजीयन-भावांतर योजना के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रदेश में ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन का कार्य 3 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 17 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।

Previous articleग्यारहवीं कक्षा की छात्रा की सातवीं मंजिल से गिरी, मौत
Next articleछिंदवाड़ा प्रकरण में सभी दोषियों के विरुद्ध की जाएगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव