देशभर में मचा बवाल वजह है अनिल मिश्रा का भडक़ाऊ बयान
सीहोर। सीहोर मुख्यालय पर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकताओं ने एड. कमलेश दोहरे जोन प्रभारी सागर के नेतृत्व में ज्ञापन सौपा। जिसमें अनिल मिश्रा ग्वालियर द्वारा बाबा साहेब डॉ आंबेडकर के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी किये जाने पर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।
बताया जा रहा है कि आचरण ग्वालियर नामक सोशल मीडिया लाइव के दौरान अनिल मिश्रा ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ बेहद अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणी कर दी। बस फिर क्या था वीडियो कुलदीप धनवई की आईडी से वायरल हुआ और सोशल मीडिया पर गुस्से की आग भडक़ उठी।
डॉ. अंबेडकर के अपमान से संविधान प्रेमी, बुद्धिजीवी और अंबेडकरवादी संगठन सडक़ों पर उतर आए हैं। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन, नारेबाजी और ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी ने इसे सिर्फ एक व्यक्ति का अपराध नहीं, बल्कि संविधान और सामाजिक सौहार्द पर सीधा हमला बताया है। बीएसपी ने महामहिम राष्ट्रपति और मध्यप्रदेश पुलिस से मांग की है कि अनिल मिश्रा पर देशद्रोह, एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की जाए और कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। सोशल मीडिया पर भी मामला आग की तरह फैल चुका है—लोग कह रहे हैं अब चुप नहीं बैठेंगे, संविधान का अपमान नहीं सहेगा भारत। फिलहाल पूरा देश इस विवाद पर सुलग रहा है और मांग एक ही है। डॉ. अंबेडकर का अपमान करने वालों को बख्शा न जाए।
ज्ञापन सौपने वालों में प्रमुख रूप से अनोखी लाल मालवीय जिला प्रभारी, नर्मदा प्रसाद जिला प्रभारी, संजीव बौद्ध जिला अध्यक्ष, डी.बी. बड़ोदिया, साकिर अली जिला उपाध्यक्ष सीहोर, नरसिंह भारतीय जिला महासचिव बसपा, सीहोर हरि ओम बौद्ध जिला कोषाध्यक्ष, सीहोर आनंद घावरी जिला बीवीएफ संयोजक बसपा सीहोर, बटनलाल गलेरिया, लखनलाल बड़ोदिया, प्रभारी इछावर, लक्ष्मीनारायण अहिरवार विस प्रभारी सीहोर, धीरप अहिरवार विस अध्यक्ष सीहोर, जितेन्द्र मकवाना विस प्रभारी बसपा, आष्टा देवकरण कुरल विस अध्यक्ष बसपा, आष्टा अर्जुन पैरवाल विस उपाध्यक्ष आष्टा, धर्मेन्द्र बड़ोदिया, कांशीराम बर्द विस अध्यक्ष बुधनी, अर्जुन बौद्ध विस महासचिव बसपा बुधनी, रमेश धावरे, रोशन बरखने, रोहन जानपुरे, आशीष गोदरे, वीर सिंह मेहरा, मनमोहन धावरे, सरोज मालवीय, धनश्याम जाटव, थानसिंह धनराज थरेले, वीरू जाटव, सुनील मालवीय, अजय मालवीय, अनिल मालवीय, साहिल मालवीय, दुर्गेश मालवीय, धनराज मालवीय, रितेश मालवीय, राकेश मालवीय, धर्मेन्द्र कचनेरिया, राजमल सौलंकी, मुंशीलाल मालवीय, सोनू बौद्ध, अवरार ख़ान, अखिलेश मालवीय, देवराज पैरवाल, मुकेश मालवीय आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।







