डाक विभाग ने किया इनलैंड स्पीड पोस्ट (दस्तावेज) दरों में परिवर्तन एवं नई सुविधाओं की शुरुआत

Join Us

सीहोर। ग्राहक की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए डाक विभाग ने । अगस्त 1986 को स्पीड पोस्ट की शुरुआत की थी ताकि देशभर में पत्र और पार्मों के तेज और विश्वसनीय वितरण को मुनिश्चित किया जा सके। भारतीय डाक के आधुनिकीकरण प्रयसों के तहत शुरू की गई यह सेवा समयवद्ध, कुशल और सुरक्षित डाक वितरण के उद्देश्य से शुरू की गई थी। वर्षों में स्पीड पोस्ट भारत की सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय मेल सेवाओं में से एक बन चुकी है और निजी कुरियर कंपनिों से बेहतर सुविधा देने के लिए तत्पर है।
आरंभ से ही स्पीड पोस्ट ने ग्राहकों की बदलती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निरंतर विकास किया है। देश में पसंदीदा वितरण मेवा के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत करने के लिए इसमें अब, ग्राहकों की सुविधा बड़ाने के उद्देश्य से निम्नलिखित नई सुविधाएँ जोड़ी गई हैं, जिसमें ओटीपी-आधारित सुरक्षित वितरण, ऑनलाइन भुगतान सुविधा, एसएमएस-आधारित वितरण सूचनाएँ, सुविधाजनक ऑनलाइन बुकिंग सेवाएँ, वास्तविक समय रीयल टाइम वितरण अपडेट, उपयोगकर्ताओं के लिए पंजीकरण सुविधा
इनलैंड स्पीड पोस्ट का शुल्क अंतिम बार अक्टूबर 2012 में संशोधित किया गया था। निरंतर सुधारों को बनाए रखने, बढ़ती परिचालन लागतों को पूरा करने और नए नवाचारों में निवेश करने के लिए, अब स्पीड पोस्ट (दस्तावेज़ का शुल्क तार्किक रूप से संशोधित किया गया है। जोकि राजपत्र अधिसूचना संख्या 4256 दिनांक 25.09.2025 द्वारा निम्न संशोधित शुल्क सूचित किए गए है, जो 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होंगे। जिसके तहत 50 ग्राम वजन पर स्थानीय (लोकल) 19 रूपये एवं 200 किमी से 1000 किमी तक 47 रूपये, 51 ग्राम से 250 ग्राम वजन स्थानीय (लोकल) 24 रूपये, 200 किमी तक 59 रूपये, 201 से 500 किमी तक 63, 501 से 1000 किमी तक 68 रूपये, 1001 से 2000 किमी तक 72 रूपये, 2000 किमी से अधिक 77 रूपये, 251 ग्राम से 500 ग्राम वजन स्थानीय (लोकल) 28 रूपये, 200 किमी तक 70 रूपये, 201 से 500 किमी तक 75, 501 से 1000 किमी तक 82 रूपये, 1001 से 2000 किमी तक 86 रूपये, 2000 किमी से अधिक 93 रूपये निर्धारित की गई है, जिसमें जीएसटी अतिरिक्त रहेगा।
स्पीड पोस्ट के अंतर्गत दस्तावेजें और पार्सले दोने के लिए पंजीकरण को एक मूल्य-वर्धित सेवा के रूप में उपलब्ध कराया गया है। इसमे ग्राहक किसी विशेष पते पर सुरक्षित डिलीवरी का लाभ उठा सकते हैं, जिसे विश्वास और गति को साथ लाने के उद्देश्य में विशिष्ट रूप में डिज़ाइन किया गया है। इस मूल्य-वर्धित सेवा पंजीकरण के लिए प्रति स्पीड पोस्ट आइटम (दस्तावेज़/पार्मल) ₹5/- तथा लागू जीएसटी का शुल्क लिया जाएगा। इस सुविधा के अंतर्गत डाक मामग्री केवल वास्तविक प्राप्तकर्ता अथवा प्राप्तकर्ता द्वारा विधिवत् अधिकृत व्यक्ति को ही सौंपी जाएगी।  इसी प्रकार, ओटीपी डिलीवरी की मूल्य वर्धित सेवा के लिए भी प्रति स्पीड पोस्ट आइटम (दस्तावेज़/पार्सल) ₹5/- तथा लागू जीएसटी का शुल्क लिया जाएगा। इस मुविधा के अंतर्गत डाक सामग्री केवल तभी मौंपी जाएगी जब वितरण कर्मचारी को साझा किया गया ओटीपी सफलतापूर्वक मत्यापित हो जाएगा।
स्पीड पोस्ट सेवाओं की पहुंच छात्र के लिए और आसान बनाने हेतु स्पीड पोस्ट शुल्क पर 10 प्रतिशत की छूट दी गई है। इसके अलावा, नए बल्क ग्राहकों के लिए विशेष रूप से 5 प्रतिशत की छूट भी शुरू की गई है।
यह सभी प्रयास भारतीय डाक की उस सतत यात्रा का हिस्सा हैं जिसके अंतर्गत वह एक अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और प्रौद्योगिकी-सक्षम सेवा प्रदाता के रूप में विकसित हो रहा है। स्थायी नवाचारों और विश्वास बढ़ाने वाली सुविधाओं को अपनाकर स्पीड पोस्ट ग्राहकों की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को डालता रहा है और राष्ट्र के सबसे विश्वसनीय व किफायती वितरण साझेदार के रूप में अपनी स्थिति को लगातार मजबूत कर रहा है।

Previous articleविजय दशमी के उपलक्ष्य में राजपूत समाज द्वारा आज किया जायेगा शस्त्र पूजन
Next articleवृद्धजनों को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शतायु सम्मान राशि भेंट