विजय दशमी के उपलक्ष्य में राजपूत समाज द्वारा आज किया जायेगा शस्त्र पूजन

Join Us

सीहोर। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी राजपूत समाज द्वारा स्थानीय श्रीराम मंदिर, राजपूत समाज धर्मशाला, सीहोर में विजय दशमी के उपलक्ष्य में आज दिनांक 02 अब्टुबर 2025, दिन गुरुवार को दोपहर 12 बजे शस्त्र पूजन समारोह सामाजिक परम्परा एवं विधिविधान से आयोजित किया जायेगा। इसमें सभी राजपूत सरदारों से आग्रह किया गया है कि वह अपने-अपने शस्त्र लेकर कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनायें। अपील करने वालों में प्रमुख रूप से ट्रस्ट के अध्यक्ष ठाकुर राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, गोविन्द सिंह सिसोदिया, प्रेमनारायण सिंह परमार, रामसिंह चौहान, किशोर सिंह सिसोदिया, प्रहलाद सिंह राठौड़, भूपेन्द्र सिंह बैस, भारत सिंह देवड़ा, शैलेन्द्र सिंह, अक्षय राज सिंह चौहान, प्रद्युम्रसिंह सिसोदिया आदि शामिल हैं।

Previous articleदशहरा पर्व-रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के वाटर पू्रफ पुतलों का किया जाएगा दहन
Next articleडाक विभाग ने किया इनलैंड स्पीड पोस्ट (दस्तावेज) दरों में परिवर्तन एवं नई सुविधाओं की शुरुआत