जयपुर (आरएनएस)। मानसून की विदाई के बाद भी राजस्थान लगातार भीग रहा है। मंगलवार तडक़े प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई, जिससे मौसम एक बार फिर बदला-बदला नजर आया। सीकर, नागौर, बीकानेर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और बूंदी सहित 23 जिलों में बारिश का दौर चला। मौसम विभाग ने 3 अक्टूबर तक यलो अलर्ट जारी किया है।
नागौर में सोमवार रात 8:30 बजे के बाद बारिश हुई और मंगलवार सुबह करीब 5:15 बजे फिर 20 मिनट तक पानी बरसा। वहीं बीकानेर में भी सुबह करीब 5 बजे हल्की फुहारें शुरू हो गईं।
बंगाल की खाड़ी के बाद अब अरब सागर में भी एक लो-प्रेशर सिस्टम सक्रिय हो गया है। इस कारण प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, यह स्थिति अगले 2-3 दिन बनी रहेगी और कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
फायदा : किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। खरीफ की फसलों को अतिरिक्त नमी मिल रही है और रबी की तैयारी आसान होगी।








