सीहोर । दिनांक 25 सितंबर 2025 को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सीहोर में शासन द्वारा निर्धारित शाला संचालन समय के मध्य पदस्थी शाला शा. प्रा. शाला इन्द्रा आवास हैदरगंज में ताला लगाकर शाला प्रभारी शिवनारायण विश्वकर्मा शराब पीकर उपस्थित हो गये। विश्वकर्मा दोपहर के समय (शाला संचालन) में लगभग 3-4 दिनों से विकासखण्ड कार्यालय में वेतन संबंधी जानकारी के लिए आ रहे थे। उक्त के संबंध में सुश्री दीपा कीर द्वारा पूछे जाने पर वार्तालाप करने के मध्य यह भी ज्ञात हुआ की संबंधित कार्यालयीन समय में शराब का सेवन करके कार्यालय में उपस्थित हुए है। जिसके बाद सुश्री दीपा कीर द्वारा उनसे कक्ष से बाहर जाने का निवेदन किया गया परन्तु श्री विश्वकर्मा द्वारा सुश्री दीपा कीर साथ अशोभनीय व अनुचित व्यवहार किया व कहा गया कि “मैं भूतपूर्व सैनिक हूँ, आप मेंरा क्या कर लोगी ?” इसके संबंध में जनशिक्षक, जनशिक्षा केन्द्र शा. हाई स्कूल गुडभेला के अनुसार श्री विश्वकर्मा की पदस्थ शाला एक शिक्षकीय शाला है व दिनांक 25.09.2025 को भी शाला में ताला लगा पाया गया इससे भी यह ज्ञात होता है कि श्री शिवनारायण विश्वकर्मा अपना कर्तव्य के प्रति लापरवाही व स्वैच्छाचारिता कर रहे है जिससे शिक्षक जैसे शासकीय पद की गरिमा धूमिल हो रही है। उक्त के संबंध में सुश्री दीपा कीर द्वारा कलेक्टर, जिला-सीहोर, वरिष्ठ कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला-सीहोर व थाना प्रभारी, थाना-कोतवाली, सीहोर को भी घटना से अवगत करा दिया गया है एवं कार्रवाई की माँग की है ।








