पंचवटी कालोनी में अन्नकूट छप्पन भोग महाआरती का आयोजन

Join Us

नर्मदापुरम। मां भवानी उत्सव समिति पंचवटी कालोनी फेस 2 नर्मदापुरम में नवरात्रि महोत्सव के अन्तर्गत जगत जननी माता रानी मां भवानी को में अन्नकूट मे छप्पन भोग अर्पित कर महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित महाआरती में समिति पदाधिकारीयों भक्तगणों के अलावा आस पास की अन्य कालोनियों के लोगों के द्वारा भी भोग प्रसादी अर्पित की गई। मां भवानी उत्सव समिति पंचवटी नर्मदापुरम के अध्यक्ष प्रभात पांडेय कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे पंचवटी कालोनी मेनेजमेंट समिति अध्यक्ष सविता दुबे एवं अन्य पदाधिकारीयों ने बताया कि नवरात्र महोत्सव पर मां भवानी उत्सव समिति पंचवटी फेस 2 नर्मदापुरम में प्रतिदिन कालोनी एवं आस पास के बालक बालिकाओं ने समिति के द्वारा आयोजित विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियोंए कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया गया। दशहरे पर पुरस्कार वितरण भंडारे का आयोजन किया गया है।

Previous articleहिन्दू पुत्र उत्सव समिति ने की भगवती की महाआरती
Next articleआज किया जाएगा मुशायरा का आयोजन