07 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
नर्मदापुरम/विधायक सिवनीमालवा की अनुशंसा पर कलेक्टर सोनिया मीना द्वारा विधायक निधि से 05 निर्माण कार्यों के लिए 07 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय नर्मदापुरम से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक सिवनीमालवा, श्री प्रेम शंकर वर्मा की अनुशंसा पर जनपद पंचायत सिवनीमालवा के ग्राम झकलाय में श्री जगदीश पटेल के घर से श्री मोहन लोवंशी के घर की ओर सार्वजनिक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 03 लाख रूपये, जनपद पंचायत सि.मा. की ग्राम पंचायत निरखी के ग्राम गौलगांव में सामुदायिक मंगल भवन के बाजू में टीनसेट निर्माण कार्य के लिए 02 लाख रूपये, जनपद पंचायत सि.मा. के ग्राम रजोराजाट के सार्वजनिक सामुदायिक भवन में फर्स निर्माण कार्य एवं जनपद पंचायत सि.मा. की ग्राम पंचायत तिलिआंवरी के ग्राम नागझिर में बद्री के घर के सामने सरकारी हैंडपंप के पास सार्वजनिक चबूतरा निर्माण कार्य के लिए क्रमश: 01-01 लाख रूपये तथा जनपद पंचायत सि.मा. के ग्राम झकलाय में बस स्टैंड के पास सार्वजनिक चबूतरा निर्माण कार्य के लिए 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।






