सीहोर। शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होने के साथ-साथ निरंतर शैक्षणिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों से जुड़े रहते हैं। कार्य के दबाव और दिनचर्या की थकान को दूर करने हेतु प्रान्तीय शिक्षक संघ, जिला सीहोर द्वारा अक्टूबर माह के अंत में प्रान्तीय शिक्षक संघ प्रीमियर लीग (पीपीएल) का आयोजन किया जा रहा है।
———-
प्रतियोगिता की विशेषताएँ
लीग में शिक्षा विभाग की पाँचों ब्लॉक सीहोर, आष्टा, इछावर, भैरुंदा एवं बुधनी तथा डीईओ कार्यालय की टीमें भाग लेंगी।
इस आयोजन में शिक्षकों के साथ-साथ विभागीय कर्मचारी भी शामिल होकर प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
क्रिकेट प्रारूप में होने वाले इस आयोजन के अंतर्गत रोमांचक मैच खेले जाएंगे, जो आपसी भाईचारा और खेल भावना को प्रोत्साहित करेंगे।
—————–
बैठक एवं ग्राउंड निरीक्षण
प्रतियोगिता की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए प्रान्तीय शिक्षक संघ परिवार, जिला सीहोर की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन से जुड़ी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के उपरांत कार्यकारी महासचिव सतीश त्यागी,मार्गदर्शक आलोक शर्मा ,गतिविधि प्रभारी अताउल्लाह खान, आशीष शर्मा जिलाध्यक्ष संजय सक्सेना एवं संघ के पदाधिकारियों ने आयोजन स्थल क्रिकेट ग्राउंड का निरीक्षण किया। मैदान की व्यवस्थाओं, पिच की स्थिति और खिलाडिय़ों के लिए आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की गई, ताकि प्रतियोगिता का संचालन सुचारू एवं व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।
—————
पिछले आयोजन की सफलता
इससे पूर्व भी संघ द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसे व्यापक सराहना प्राप्त हुई थी। उस आयोजन ने यह सिद्ध किया था कि शिक्षक केवल ज्ञान देने में ही नहीं, बल्कि खेल के मैदान में भी अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का परिचय देने में सक्षम हैं।
जिलाध्यक्ष का वक्तव्य
प्रान्तीय शिक्षक संघ, जिला सीहोर के जिलाध्यक्ष श्री संजय सक्सेना ने बताया –
इस गतिविधि का उद्देश्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों को खेल से जोडऩा, आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना तथा उन्हें तनावमुक्त कर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करना है। बैठक और ग्राउंड निरीक्षण के बाद हम आश्वस्त हैं कि इस बार का आयोजन और भी भव्य और सफल होगा। आयोजन का महत्व शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच संपर्क, संवाद और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना। खेल भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना। शिक्षकों को दैनिक दिनचर्या से बाहर निकालकर खेल मैदान में नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करना। प्रान्तीय शिक्षक संघ परिवार को विश्वास है कि यह आयोजन जिले के शिक्षक समाज को खेल और सौहार्द की एक नई दिशा प्रदान करेगा।इस अवसर मीडिया प्रभारी प्रदीप नागिया, हेमंत मालवीयब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मेवाड़ा , धर्मेन्द्र ठाकुर, महेश मालवीय, बलराम पंवार, साहेब सिंह चौहान जय सिंह ठाकुर , अर्जुन सिंह,शेलेन्द्र चौहान, महेन्द्र बाथम, मुकेश मालवीय, विनोद सैनी, मुकेश बैरागी, विनोद प्रजापति, अभिषेक भार्गव , राजेश राठी, आशीष शर्मा , अरुण जोशी, जगदीश बामनिया, देवेश शर्मा, महेंद्र शर्मा, बद्रीप्रसाद वर्मा, शांतिलाल सूर्यवंशी,नीरज त्यागी, ओमप्रकाश मालवीय, अनिल भिलाला, नरेंद्र नामदेव, अमृतलाल बिजाबत,प्रतापसिंह , नरेश सवासिया, आलोक श्रीवास्तव, बीपी वर्मा,







